नई दिल्ली। वोडाफोन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहा है। वोडाफोन महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए जल्द ही माई अंबर एप्लीकेशन लांच करने जा रहा है। इस एप के जरिये महिलाओं को जल्द सूचना देने में मदद मिलेगी। वोडाफोन का यह एप महिलाओं को गाइड भी करेगा। जानकारी है कि इस एप को कल लांच किया जा सकता है।
कंपनी इस एप को सूचना और रोकथाम के नजरिये से तैयार करने जा रहा है। NASSCOM Foundation और United Nation के सहयोग से इस एप को लांच किया जा रहा है। इस एप का मकसद महिलाओं के साथ हो रहे बुरे बर्ताव की जानकारी देना रहेगा। माई अंबर एप महिलाओं की मदद तो करेगा ही साथ में इससे महिलाओं को एजुकेशन भी मिलेगी। इस एप के आधार पर ही महिलाएं इस तरह की स्थितियों में फैसला ले सकती हैं।
यह एप उन महिलाओं के लिए सुरक्षा का काम करेगा जो कि घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। बता दें कि लाॅकडाउन में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी के मद्देनजर इस एप को तैयार करने का बीड़ा वोडाफोन ने उठाया है। लाॅकडाउन में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के ज्यादा मामले सामने आए हैं।
National Family Health Survey का मानना है कि 15-49 वर्ष की उम्र में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होती है। 30 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा को दंश झेल रही हैं। National Family Health Survey की रिपोर्ट खुलासा करती है कि छह प्रतिशत महिलाओं ने अपने जीवनकाल में एक बार यौन हिंसा का अनुभव किया है।