नई दिल्ली। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। यह कहीं भी किसी को भी किसी से भी हो जाता है। लेकिन प्यार में कौन सच्चा है और कौन झूठा यह समझ तो धोखा मिलने के बाद ही आता है। कुछ ऐसा ही धोखा खाया है यूके की बेथ हैनिंग ने। बेथ हैनिंग को अपने से 30 साल छोटे युवक से इश्क़ हो गया। महिला पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसे पता ही नहीं चला कि युवक उसे धोखा दे रहा है। धोखेबाज युवक बुजुर्ग महिला से 17 लाख ठगकर भाग खड़ा हुआ। महिला की उम्र 68 वर्श है।
महिला की कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। प्यार में पड़कर 17 लाख गंवा बैठी हैनिंग ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। सोषल मीडिया पर उनकी कहानी पढ़कर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। उनकी यह दास्तां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बेथ हैनिंग बताती हैं कि साल 2014 में रोडिनी बेथ के साथ उनका संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। बेथ हैनिंग अकेली थी और उसे रोडिनी का साथ अच्छा लगने लगा।
प्यार की आड़ में युवक कई बार उससे पैसों की डिमांड भी करता और वह उसे मना नहीं कर पाती थी। एक दिन काॅन्सर्ट में कई लोगों के सामने रोडिनी ने हैनिंग को प्रपोज कर दिया और वह मना नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवक महिला के घर में ही रहने लगा। कुछ समय सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद मे दोनों में लड़ाइयां भी होने लगीं।
रोडिनी की पैसों की डिमांड बढ़ती गई और फिर एक दिन ऐसा भी आया जब वह पैसे देने में असफल हो गई। उसके बाद महिला को समझ आया कि युवक ने उससे शादी सिर्फ पैसों के लिए की थी। इससे परेशान होकर बेथ हैनिंग ने अलग होने का फैसला कर लिया, लेकिन तब-तक वह 17 लाख की कर्जदार हो गई थी। अब पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है। सोशल मीडिया पर अपनी दास्तां बयां कर महिला दूसरी महिलाओं को भी इस तरह के धोखे से बचने की अपील कर रही है।